पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के 12 अधिकारी परिवार समेत क्वारंटीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पिछले हफ्ते भारत से पाकिस्तान लौटे दूतावास के 12 अधिकारियों और उनके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। भारतीय उच्चायोग में एक अधिकारी की पत्नी के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद ऐसा किया गया। भारत के 12 अधिकारी और उनके परिजन 22 मई को बाघा बार्डर से पाकिस्तान आए थे। भारतीय उच्चायोग से कहा गया कि वे सभी अफसरों, उनके परिजनों और वाहन चालकों को क्वारंटीन कर दें।
