महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना संक्रमित, मोदी समेत अन्य राष्ट्र प्रमुखों ने स्वस्थ होने की कामना की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना संक्रमित हुईं। 95 वर्षीय महारानी खुद को 10 दिनों तक आइसोलेट रखेंगी। वो अभी विंडसर पैलेस से ही अगले कुछ दिनों तक सिर्फ सामान्य कामकाज ही करेंगी। महारानी चिकित्सीय सेवाएं लेती रहेंगी और डॉक्टरों की सलाह का पूर्ण पालन करेंगी। महारानी के संक्रमित होने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री ने भी उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया। अन्य राष्ट्र प्रमुखों ने भी महारानी के स्वस्थ होने की कामना की।
