लंदन पहुंचा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत, हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन किए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Telegraph
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत लंदन पहुंचा। इस दौरान लंदन का वेस्टमिंस्टर हॉल महारानी के अंतिम दर्शन के लिए खुलेगा। हालांकि, लोग पहले ही वहां पहुंच गए हैं। इससे पहले स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में सेंट जाइल्स कैथेड्रल में हजारों लोगों ने महारानी के अंतिम दर्शन किए। ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हुआ था।
