सेहत संबंधी परेशानियों के चलते महारानी एलिजाबेथ के शाही कर्तव्य किए गए कम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Alpes Holidays
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के शाही कर्तव्यों को कम कर दिया गया है। यह फैसला उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की भूमिका को 13 बिंदुओं के विवरण में बदला गया है। बता दें 96 वर्षीय ब्रिटेन की महारानी फरवरी महीने की शुरुआत में कोरोना संक्रमित पाई गई थीं और इसके अलावा भी उन्होंने कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अनुभव किया था।
