रेप से जुड़े बयान पर राहुल गांधी से पूछताछ, कांग्रेस बोली- 'सावरकर समझे क्या, नाम राहुल गांधी है'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: postsen
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी से उनके उस बयान के बारे में पूछताछ की, जहां उन्होंने दावा किया था कि कुछ महिलाओं ने श्रीनगर में बलात्कार और छेड़छाड़ के अपने अनुभव बताए थे। इसके जवाब में राहुल ने मेल के जरिए 4 पेज का जवाब भेजा, जिसमें उन्होंने सवाल किया कि क्या यह गौतम अडाणी पर उनके उस बयान की वजह से है, जो उन्होंने 45 दिन पहले दिया था।
