बीजेपी नेता दल बहादुर कोरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन, रायबरेली के सलोन से थे विधायक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक और एक बार समाज कल्याण राज्य मंत्री रहे दल बहादुर कोरी का लखनऊ के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण के चलते बीती रात निधन हुआ। बीजेपी से राजनीतिक पारी शुरू करने वाले दल बहादुर कोरी बसपा के साथ कांग्रेस में भी गए, लेकिन फिर बीजेपी में वापसी की। गौरतलब है कि लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में विधायक ने अंतिम सांस ली।
