राहुल ने राष्ट्रगीत बजाने को कहा, लेकिन बज उठा नेपाल का राष्ट्रगान, बीजेपी हुई कांग्रेस पर हमलावर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee news
महाराष्ट्र के वाशिम में भारत जोड़ो यात्रा की एक सभा के दौरान पहले तो राहुल गांधी राष्ट्रगान की बजाय राष्ट्रगीत बोलते हैं। इसके बाद मंच पर 'सयौं थुंगा फूलका हामी एउटै माला नेपाली' बजने लगता है। यह पड़ोसी देश नेपाल का राष्ट्रगान है। राहुल समेत कई कांग्रेसी सावधान की मुद्रा में खड़े रहते हैं। लेकिन गलती पता चलने पर राहुल फौरन टोकते हैं और फिर राष्ट्रगीत बजाने को कहते है।
