राहुल और प्रियंका संत रविदास की जयंती पर उनकी जन्म स्थली पहुंचे, योगी ने लंगर खाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संत रविदास की जयंती पर उनकी जन्म स्थली में शीश झुकाने रविदास मंदिर पहुंचे। दोनों ने संत रविदास मंदिर में दर्शन भी किया। दर्शन के बाद राहुल गांधी ने यहां श्रद्धालुओं को लंगर भी कराया। दूसरी तरफ, योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास की जयंती पर रविदास मंदिर के दर्शन के बाद लंगर खाया। इससे पहले पीएम मोदी दिल्ली के करोल बाग स्थित रविदास मंदिर पहुंचे।
