विपक्षी नेताओं संग किसानों के समर्थन में राहुल जाएंगे जंतर-मंतर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
केंद्र सरकार द्वारा संसद में पास कराए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदलोन कई महीनों से जारी है। संसद में मॉनसून सत्र चल रहा है, इस कारण किसानों का यह प्रदर्शन जंतर-मंतर तक आ पहुंचा है। यहां कई दिनों से सैकड़ों किसान डेरा डाले हैं। उनके इस आंदोलन को लगातार अपना समर्थन दे रही कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी आज विपक्षी नेताओं के संग जंतर-मंतर जाएंगे।
