राष्ट्रपति कोविंद, अमित शाह समेत राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा- हैप्पी बर्थडे प्राइम मिनिस्टर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आज पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत बीजेपी और अन्य दलों के कई नेताओं ने बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 में गुजरात में हुआ था। 2001 में वो गुजरात के मुख्यमंत्री बने और उनके नेतृत्व में तीन बार लगातार वहां बीजेपी की सरकार बनी। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने 2014 और 2019 को लोकसभा चुनाव जीता।
