राहुल गांधी के साथ दिल्ली में कमल हासन भी यात्रा में हुए शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेता से नेता बने कमल हासन पहुंचे। दिल्ली में वो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते नज़र आए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंडिया गेट पर हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ दिखने को मिली। यात्रा निजामुद्दीन दरगाह पहुंची। यहां राहुल ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
