राहुल गांधी ने दी महात्मा गांधी और पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि, अटल जी को भी दी श्रद्धांजलि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social news
राहुल गांधी आज सुबह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने शांतिवन पहुंचकर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी श्रद्धांजलि दी। इससे पहले राहुल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व अपने पिता राजीव गांधी के समाधिस्थल पर भी पहुंचे और श्रद्धांसुमन अर्पित किए। बता दें कि, राहुल गांधी इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री व बीजेपी नेता अटल बिहार वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने सदैव अटल पहुंचे।
