राहुल गांधी ने मूसा पहुंचकर सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि, पिता को लगाया गले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
आम आदमी पार्टी द्वारा सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटाने के एक दिन बाद उनकी हत्या हो गई थी। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन की थी। इस क्रम में आज राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए मानसा में उनके गांव मूसा पहुंचे। राहुल ने मूसेवाला की तस्वीर पर फूल चढाकर उनके पिता को ढांढस बंधाया। दूसरी ओर, मानसा जिला बार एसोसिएशन मूसेवाला का केस निशुल्क लड़ेगी।
