राजीव गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी ने अर्पित की पुष्पांजलि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व पीएम और पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली में वीर भूमि से उनकी तस्वीरें सामने आईं। लिट्टे की महिला आतंकी तेनमोजि राजरत्नम ने हार पहनाने और पैर छूने के बहाने आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या की थी। हमले में 16 मौते हुईं। वो देश के सबसे युवा पीएम थे। उनकी उम्र तब 40 साल 72 दिन थी।
