"भारत में हो रही घटनाओं" पर अमेरिका की चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्व अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर पॉलिटिकल अफेयर्स और हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के अंबेसडर निकोलस बर्न्स के साथ आभासी बातचीत के दौरान "भारत में हो रही घटनाओं" पर अमेरिका की चुप्पी पर कई सवाल खड़े किए। एक घंटे की बातचीत में गांधी ने विभिन्न मुद्दों पर बात की। जिसमें देश की अर्थव्यवस्था, घरेलू राजनीति, चल रहे चुनाव और किसानों के विरोध सहित अन्य मुद्दे शामिल थे।