जम्मू पहुंचे राहुल गांधी, बोले- मैं हूं कश्मीरी पंडित, जम्मू-कश्मीर से है पुराना रिश्ता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि जब भी मैं जम्मू-कश्मीर आता हूं, मुझे लगता है कि मैं घर आ गया हूं। मेरे परिवार का जम्मू-कश्मीर से पुराना रिश्ता है। मीडिया को मित्रों शब्द से संबोधित करते हुए, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैंने मित्रों शब्द से संबोधित तो कर दिया लेकिन ये मित्रों जैसा काम नहीं करते। हमारे मित्रों का काम न करके उनके मित्रों का काम करते हैं।
