भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, पगड़ी पहने दिखे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर पहुंचे। राहुल अंबाला से निकलकर अमृतसर गए। दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब वह अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हो गए थे। यहां से वह सीधे होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे। जहां उन्होंने पगड़ी पहनी। पौने 12 बजे राहुल गांधी का काफिला स्वर्ण मंदिर पहुंच गया था। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा स्वर्ण मंदिर के बारे में उन्हें जानकारी देते दिखे।
