राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर बोला हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
हाल ही में ईंधन की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने केंद्र पर हमला बोला। वहीं राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल समेत सभी ईंधनों की बढ़ती कीमतों को प्रधानमंत्री जन-धन लूट योजना बताया। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक ग्राफिक के जरिए बाइक, कार, ट्रैक्टर और ट्रक की टंकी भरवाने के लिए 2014 में चुकाई जाने वाली कीमत की मौजूदा कीमत से तुलना करते हुए लिखा, यही प्रधानमंत्री जन-धन लूट योजना है।
