राहुल गांधी लगातार तीसरे दिन ईडी के सामने होंगे पेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: talk to iconic
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में तीसरे दिन भी ईडी की पुछताछ जारी रहेगी। मंगलवार को तकरीबन 11 घंटे तक चली पूछताछ के बाद ईडी ने राहुल गांधी को तीसरे दिन भी पूछताछ प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कहा। राहुल गांधी ने अनुरोध किया था कि बेशक आज ज्यादा वक्त तक ईडी अधिकारियों की तरफ से पूछताछ की जाए लेकिन बुधवार को उन्हें न बुलाया जाए।
