राहुल गांधी ने की किसानों के साथ धान की रोपाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Lokmatnews
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज हरियाणा के सोनीपत में किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। उन्होंने किसानों और मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। उन्होंने किसानों के साथ बैठकर नाश्ता किया। इस दौरान ग्रामीण और कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे। बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल और गोहाना के विधायक जगबीर मलिक भी उनसे मिलने पहुंचे।
