'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को लेकर राहुल ने ली चुटकी, पूछा-मोदी जी, 'हाउडी' इकोनॉमी डूइंग?
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
22 सितंबर को अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में पीएम मोदी आयोजित होने वाले कार्यक्रम हाउडी मोदी को संबोधित करेंगे. इस पर बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि 'हाउडी' अर्थव्यवस्था का क्या हाल है मिस्टर मोदी?' और खुद ही दूसरे ट्वीट में तंज भरा जवाब लिखते हुए कहा कि फिलहाल अर्थव्यवस्था के हाल अच्छे नहीं लग रहे. गौरतलब है कि पहली तिमाही में GDP ग्रोथ रेट गिरकर 5% पर आ गया है.
