राहुल गांधी ने ऊटी में चॉकलेट बनाने वाली फैक्ट्री का किया दौरा
Kapil Chauhan
News Editor![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/08/28/1693205397.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: Jagran English
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की। इसमें वो चॉकलेट बनाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, 12 अगस्त को उन्होंने तमिलनाडु के नीलगिरी का दौरा किया था, जहां वो ऊटी की एक चॉकलेट फैक्ट्री में गए थे। वहां उन्होंने चॉकलेट बनाने का पूरा प्रोसेस देखा और सीखा था। वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि चॉकलेट का ऐसा स्वाद उन्होंने कभी नहीं चखा।