राहुल गांधी से 3 दिनों में ईडी ने की 30 घंटे तक पूछताछ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी ने आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। उनसे करीब साढ़े 8 घंटे पूछताछ की गयी। राहुल से अब तक 30 घंटे सवाल-जवाब हो चुके हैं। ईडी ने अब एक बार फिर उन्हें शुक्रवार को बुलाया है। ईडी ने राहुल से आज ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ और इसका स्वामित्व रखने वाली कंपनी ‘यंग इंडियन’ से जुड़े निर्णयों में उनकी ‘निजी भूमिका’ के बारे में पूछताछ की।
