मां के साथ हंसी-ठिठोली करते दिखे राहुल गांधी, वीडियो हो रहा वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
राहुल गांधी आज दिल्ली में कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे। जहां वह काफी हल्के-फुल्के मूड में दिखे। कार्यक्रम के दौरान वे अपनी मां के साथ हंसी-ठिठोली करते दिखे। एक मौके पर सोनिया से बातचीत के दौरान राहुल ने उनसे प्यार जताते हुए उनका मुंह पकड़ा। हालांकि, सोनिया ने डांट लगाते हुए उनका हाथ झटक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
