राहुल गांधी आज पहली बार गुजरात में रैलियों को करेंगे संबोधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
गुजरात में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार सोमवार को पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इस चुनाव में अभी तक उन्होंने राज्य में पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया। भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार से भी दूरी बनाए रखी थी। आज पहली रैली वह दोपहर एक बजे सूरत जिले में संबोधित करेंगे।
