राहुल गांधी अमेठी से मैदान में उतरेंगे, रायबरेली से प्रियंका का होगा प्रवेश- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
लोकसभा चुनाव की घोषणा में कुछ ही दिन शेष हैं, इससे पहले राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा में उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट है, जो कांग्रेस का गढ़ मानी जाती हैं। इस बार प्रदेश से प्रियंका गांधी भी चुनाव में प्रवेश कर सकती हैं। इंडिया टीवी के मुताबिक, राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं, वहीं प्रियंका रायबरेली से मैदान में उतरेंगी।