आज कर्नाटक में चुनावी रैली करेंगे राहुल गांधी, पहुंचेंगे 2 लाख लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
राहुल गांधी आज कर्नाटक जाएंगे। इस दौरान वह बेलगावी जिले में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि राहुल की रैली में लगभग 2 लाख लोग शामिल हो सकते हैं। इस दौरान राज्य में चुनाव को लेकर राहुल कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। कांग्रेसी नेताओं ने दावा किया कि कर्नाटक में पार्टी 224 में से लगभग 150 सीटें जीतेगी। मई में कर्नाटक विधानसभा का चुनाव होगा।
