तीन हजार किलोमीटर के सफर के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची
Kapil Chauhan
News Editor![rahul gandhis bharat jodo yatra reaches delhi after traveling 3000 kms rahul gandhis bharat jodo yatra reaches delhi after traveling 3000 kms](https://assets.shortpedia.com/uploads/2022/12/24/1671855028.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: India Today
तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग पड़ाव होंगे। इनकी कमान पूर्व स्थानीय सांसदों या उम्मीदवार को सौंपी गई है। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।