राहुल गांधी बोले- मनमोहन सिंह का कार्यकाल था गोल्डन पीरियड, प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं नरेंद्र मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तराखंड के चुनावी समर में उतरे राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मनमोहन सिंह का कार्यकाल गोल्डन पीरियड था, क्योंकि तब किसानों और सरकार के बीच पार्टनरशिप थी। सरकार के दरवाजे खुले थे। जो आपके दिल में था, वह कह सकते थे। उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था, आज के हिंदुस्तान में राजा है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं।
