राहुल गांधी का विपक्ष के सहयोगियों को पत्र, सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता की अपील
Shortpedia
Content Team
Image Credit: social media
कांग्रेस पार्टी एक तरफ देश के लोगों से जुड़ने के लिए 'भारत जोड़ो' यात्रा निकाल रही है, वहीं अब उसने विपक्ष के सहयोगियों को भी अपने साथ जोड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यही कारण है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष में बैठे 175 से अधिक नेताओं और सांसदों को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने और 'भारत जोड़ो' यात्रा में साथ आने की अपील की है।