राफेल डील को लेकर राहुल में समझ कम: अरुण जेटली
Kapil Chauhan
News Editor
राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि- ये साफ है कि कांग्रेस राफेल कीमतों को लेकर झूठ बोल रही है। राहुल गांधी ने खुद अपने भाषण में 2007 के राफेल सौदे को लेकर सात बार अलग-अलग कीमतें बताई हैं। अरूण जेटली ने कहा कि- राफेल डील पर ये आरोप प्राइमरी स्कूल में डिबेट की तरह है। मैं 500 कुछ का भुगतान कर रहा था और आपने 1600 कुछ दिए। इस तरह की बहस से पता चलता है कि राहुल में कितनी कम समझ है।
