राहुल की ईडी के सामने पेशी आज, कांग्रेस का प्रदर्शन, रॉबर्ड वाड्रा ने कहा- 15 बार ईडी का सामना कर चुका हूं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
नेशनल हेराल्ड मामले में आज राहुल गांधी ईडी के सामने पेश होंगे। उससे पहले कांग्रेस समर्थक मान सिंह रोड पर प्रदर्शन करते दिखे। प्रदर्शन के बीच कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया गया। भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं राहुल के जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने एक पोस्ट में लिखा, "आप निःसंदेह सभी निराधार आरोपों से बरी होंगे। मैं 15 बार ईडी का सामना कर चुका हूं। सत्य की जीत होगी।"
