'टूलकिट' मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर राहुल का ट्वीट- सत्य डरता नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राहुल गांधी ने 'कोविड टूलकिट' मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा ट्विटर के कार्यालय पर छापेमारी किए जाने के एक दिन बाद आज हैशटैग टूलकिट के साथ ट्वीट किया कि सत्य डरता नहीं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के टूलकिट संबंधी ट्वीट को ट्विटर ने 'मैनिपुलेटेड मीडिया' बताया था। इस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्विटर को नोटिस भेजा। स्पेशल सेल ने ट्विटर से जवाब मांगा है।
