राज ठाकरे बोले- लाउडस्पीकर पर अजान सुनें तो और तेज बजाएं हनुमान चालीसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राज ठाकरे ने आज एक पत्र जारी करते हुए सभी हिंदुओं से लाउडस्पीकर के जवाब में हनुमान चालीसा बजाने की अपील की। राज ठाकरे ने औरंगाबाद रैली में कहा था कि 3 मई को लोग ईद मनाएं, लेकिन वह 4 मई को किसी की नहीं सुनेंगे। भड़काऊ भाषण को लेकर सिटी चौक पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस भी दर्ज है। लाउडस्पीकर विवाद के बीच नागपुर में 7,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
