राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने कई शहरों में मस्जिद के पास लाउडस्पीकरों पर बजाई हनुमान चालीसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राज ठाकरे नहीं झुके। उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह मुंबई समेत कई शहरों में मस्जिद के पास लाउडस्पीकरों पर हनुमान चालीसा बजाई। राज ने आज एक पत्र जारी करते हुए सभी हिंदुओं से लाउडस्पीकर के जवाब में हनुमान चालीसा बजाने की अपील की। उन्होंने औरंगाबाद रैली में कहा था कि 3 मई को लोग ईद मनाएं, लेकिन वह 4 मई को किसी की नहीं सुनेंगे।
