राज ठाकरे की उद्धव सरकार को चेतावनी- तीन मई तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद कराए जाएं वर्ना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
ठाणे की एक रैली में राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को चेतावनी दी है कि तीन मई तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने तीन मई से पहले मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। उन्होंने समान नागरिक संहिता और जनसंख्या वृद्धि नियंत्रित करने की जरूरत की भी बात कही।
