जालंधर की राजन साहनी बनीं कनाडा के अल्बर्टा की इमिग्रेशन मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: punjab e news
कनाडा के राज्य अल्बर्टा में नई बनी सरकार में एक पंजाबी लड़की राजन साहनी को इमीग्रेशन और मल्टीकल्चरलिज्म मंत्री बनाए जाने से पंजाबी भाईचारे में खुशी की लहर है। आपको बता दें कि उनका जन्म जालंधर जिले के वडाला गांव में हुआ था। गौरतलब है कि वह अल्बर्टा के मुख्यमंत्री की दौड़ में भी थीं, लेकिन वह पीछे रह गईं और डेनियल स्मिथ मुख्यमंत्री पद की दावेदार बन गईं हैं।
