कांग्रेस सरकार ने निभाया वादा, राजस्थान में भी किसानों का 2लाख तक का कर्ज माफ
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मप्र, छत्तीसगढ़ के बाद बुधवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भी किसानों का कर्ज माफ कर दिया है. गहलोत सरकार किसानों के लोन का 2 लाख रूपये माफ करेगी. इससे सरकार पर 18 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पडे़गा.वहीं इस योजना के तहत जिन किसानों ने कमर्शियल बैंकों से लोन लिया था उनका दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा. कर्जमाफी ऐलान के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है.वहीं कर्जमाफी पर राहुल गांधी ने असम और गुजरात CM पर निशाना साधा था.
