राजनीति में नहीं जाएंगे रजनीकांत, प्रशंसकों को पत्र लिख मांगी माफी, कहा- लोगों के लिए काम करता रहूंगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
तमिलनाडु में सियासी गतिविधियां तब चरम पर पहुंच गईं जब रजनीकांत ने घोषणा कर दी कि वो राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे, इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। इस दौरान रजनीकांत ने कहा कि, भले ही वो राजनीति में प्रवेश नहीं कर रहे, लेकिन वो लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे। माना जा रहा था कि वो 31 दिसंबर को अपनी पार्टी का ऐलान कर सकते थे।
