राजीव गांधी हत्याकांड: नलिनी श्रीहरन को मिली एक महीने की पैरोल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan Herald
तमिलनाडु सरकार ने राजीव गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रही नलिनी श्रीहरन को एक महीने की पैरोल देने का फैसला किया। सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट को बताया कि उसकी बीमार मां के अनुरोध पर नलिनी को एक महीने की पैरोल देने का फैसला किया गया, राजीव गांधी हत्याकांड की सात दोषियों में से एक नलिनी तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही है।
