बेटी की शादी के लिए राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी को मिला 30 दिन की पैरोल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: english.manoramaonline.com
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन को मद्रास हाई कोर्ट ने बेटी की शादी के लिए 30 दिन का पैरोल दिया है। नलिनी ने वैसे तो 6 महीने का पैरोल मांगा था, लेकिन उन्हें महज 30 दिन का ही पैरोल मिला है। बता दे, राजीव गांधी केस में नलिनी को मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने आजीवन कारावास में बदल दिया था।