राजकुमार आनंद बने दिल्ली सरकार में मंत्री, राष्ट्रपति मुर्मू ने लगाई मुहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: wikipedia
दिल्ली के पटेल नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक राजकुमार आनंद को दिल्ली सरकार में मंत्री बनाने के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति ने मुहर लगाई। पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद यह पद खाली था। उन्होंने 5 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएं दोहराई थीं। जिसके बाद पनपे विवाद को लेकर राजेंद्र पाल गौतम को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
