अरुणाचल प्रदेश पहुंचे राजनाथ सिंह ने 28 परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News on air
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहली बार अरुणाचल प्रदेश के सियांग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीआरओ द्वारा निर्मित 27 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ-साथ सियोम पुल का भी उद्घाटन किया। 724.3 करोड़ रुपये की लागत से इन 28 परियोजनाओं का निर्माण हुआ। इस बीच राजनाथ सिंह ने कहा है कि सीमा सड़क संगठन ने जिस भावना और गति के साथ विकास कार्यों को अंजाम दिया है वह सराहनीय है।
