70 साल के हुए राजनाथ सिंह, पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके 70वें जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत अन्य साथी नेताओं ने बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। पीएम की शुभकामनाओं का आभार जताकर उन्होंने लिखा- 'शुभकामनाओं और अच्छे शब्दों के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद। आपके कुशल नेतृत्व में भारत मजबूत होकर उभरा रहा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारा देश सकारात्मक बदलाव के मुहाने पर है।'
