आज से पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर मंगोलिया और जापान जाएंगे राजनाथ सिंह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से पांच दिवसीय विदेश यात्रा के तहत मंगोलिया और जापान जाएंगे। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उन्हीं के साथ रहेंगे। यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंध बेहतर बनाना। राजनाथ सिंह पांच से सात सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा पर होंगे। दूसरी तरफ, आठ और नौ सितंबर को रक्षा मंत्री का जापान दौरा प्रस्तावित है।
