आज दोपहर चंडीगढ़ पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, पुलिस का रूट प्लान जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic times
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर को चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। इसके बाद शाम 4 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित रैली को संबोधित करने पहुंचेंगे। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस पूरे रूट पर मुस्तैद है। चंडीगढ़ पुलिस ने बीते शुक्रवार को सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने सहित निर्धारित रूट पर रिहर्सल की। साथ ही सेक्टर 34 रैली ग्राउंड व आसपास के क्षेत्रों में जांच मुहिम चलाई।
