x

राज्यसभा चुनाव: नामांकन वापसी के अंतिम दिन 15 राज्यों के 57 में से 41 सदस्य निर्विरोध चुने गए

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

राज्यसभा के 41 सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनमें पूर्व मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, भाजपा नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी, आरजेडी की मीसा भारती और आरएलडी के जयंत चौधरी समेत कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं। यूपी के सभी 11, तमिलनाडु के छह, बिहार के पांच, आंध्र प्रदेश के चार, मध्य प्रदेश और ओडिशा के तीन-तीन, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना और झारखंड के दो-दो व उत्तराखंड के एक उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए।