राज्यसभा की कार्यवाही 14 मार्च तक के लिए स्थगित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
राज्यसभा की कार्यवाही आम बजट 2022-23 पर हुई चर्चा का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जवाब दिए जाने के बाद स्थगित कर दी गयी है। इसी के साथ उच्च सदन में बजट सत्र का पहला चरण संपन्न हुआ। बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से आठ अप्रैल तक चलने का कार्यक्रम है। उपसभापति ने कहा कि बजट सत्र के पहले चरण में सदन में 51 तारांकित प्रश्न पूछे गए।
