आज से राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू, निर्माण कार्य की होगी समीक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Janta Se Rishta
आज से शुरू हो रही राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र कल शाम अयोध्या पहुंचे। वे दो दिनों तक निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगें। हर महीने आयोजित होने वाली इस बैठक में इस माह परकोटा निर्माण, रिटेनिंग वॉल की समीक्षा सहित पत्थरों की आपूर्ति व उनकी नक्काशी को लेकर चर्चा होगी। परिसर में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने पर भी चर्चा होगी।
