रामदास अठावले ने पकड़ी शशि थरूर की स्पैलिंग मिस्टेक्स, दिया अंग्रेजी का ज्ञान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शशि थरूर से गुरुवार को ट्वीट करते समय 'गलती' हो गई, और उनकी अंग्रेजी में कई 'गलतियों' को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पकड़ा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शशि थरूर के ट्वीट में स्पेलिंग को लेकर गलतियों को बताया और उन पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यहां 'Bydget' नहीं बल्कि 'BUDGET' होगा। इसी तरह Rely नहीं बल्कि 'Reply' होगा।
